टाटा स्टील 4% चढ़कर ₹168 पर, निफ्टी मेटल 2.5% ऊपर। Q4 मुनाफा ₹1,201Cr, UK कारोबार में जल्द ब्रेकइवन की उम्मीद।
Q4 कंसोलीडेटेड मुनाफा ₹1,201Cr, अनुमान से बेहतर। सस्ता कच्चा माल और अन्य आय ने दिया सहारा, यूरोप में ब्रेकइवन की राह।
भारत में स्टील दाम ₹3,000/टन, यूरोप में 22-30 यूरो/टन बढ़े। FY26 Q1 में कोकिंग कोल लागत $10/टन कम, EBITDA पॉजिटिव की उम्मीद।
नुवामा ने टारगेट ₹177 किया, FY27 EBITDA में 6% बढ़त का अनुमान। यूरोप में मुनाफा और लागत कमी से मिलेगा फायदा।
MOFSL ने टारगेट ₹155 रखा, Q1 में स्टील दाम बढ़ने का अनुमान। सेफगार्ड ड्यूटी और कम इंपोर्ट से दामों को सहारा।
ICICI Sec ने टारगेट ₹190 किया, मैनेजमेंट का फोकस कॉस्ट कटौती पर। यूरोप कारोबार में सुधार से मिलेगा बूस्ट।
एक्सिस ने टारगेट ₹170 किया, भारत और यूरोप में मजबूती से FY26 में मुनाफा बढ़ने की उम्मीद। स्रोत:-मनी कंट्रोल(हिंदी)